Saturday, 21 November 2015

गीता सत्संग-8

जय श्री कृष्ण,जय श्री राधे ..!!!
बात चल रही हैं जीवन की,जीवन को अच्छे ढंग़ से जीने के लिये दैनिक चर्या की,daily routine | एक बात जिसे हम थोड़ा सा आगे बढ़ाते हैं सभी अपना ध्यान इधर रखे,यही रखे और सुने with concentration एकग्रता से , ये बात ऐसी हैं जो प्रायः कही न कही सबके जीवन में एक problem के रूप में दिखती हैं यद्यपि its not a problem, seems to be,लगता हैं एक problem हैं,कही ये सुनने में आता हैं के समय नही मिलता,we got not a time.

कही बात चल रही थी पीछे daily routine को लेकर के प्रातः काल कुछ समय हम meditate करे ,ध्यान में बैठे तो प्रायः दो बाते इसमें आती हैं | जिसको आज थोड़ा स्पष्ट करते हुए आगे बढे एक बात हैं समय की और एक बात हैं की मन,नही लगता बैठे भी तो लेकिन दोनों बातो को अगर आप ठीक ढंग़ से लेंगे | आपको लगेगा की कोई ऐसी complication नही हैं | जिसका कोई solution,जिसका कोई समाधान ,कोई हल न हो | 

बड़ी स्पष्ट बात ये हैं की जिसकी हम importance बढ़ाते हैं ,या जिसे हम importance देते हैं ,जिसको हम important समझते हैं जीवन में ,उसके लिये समय निकाला नही जाता ,निकलता हैं | आप अपने practical life में देखे ,व्यवाहरिक जीवन में देखे आपको ऐसा लगेगा की जहा भी importance दी जाती हैं वहा के  लिये समय automatically अपने आप निकलता हैं | जिस चीज को importance नही दी जाती वहा के लिये ये बात जरूर रहती हैं की समय नही मिलता और  मन नही लगता | मन की बात जो हैं इसी के साथ मिली हैं,जुड़ी हैं | 

जो बच्चा पढाई की importance समझता हैं और पढाई को जो necessary  importance हैं, जरुरी महत्व हैं पढाई का उसे स्वीकार कर लेता हैं ,मान लेता हैं, समझ लेता हैं | वो बच्चा यह नही कहेगा के मेरा मन नही लगता पढाई में  या  i have no time of study ,मेरे  पास समय नही हैं पढ़ने के लिये ,वो बच्चा नही कहेगा जो बच्चा पढाई के महत्व को नही समझ पाया उसे के साथ ये questions जुड़े होते हैं | जब हम ये समझ लेंगे के, ये मान लेंगे के  meditation,ध्यान ,भजन ,पाठ इसका जीवन में कितना महत्व हैं ,its base of life, foundation of  life | जब हम ये मान लेंगे के ये आधार हैं ,नीव हैं और ये सब जानते हैं मजबूत नीव पर ही अच्छा और पक्का मकान बनता हैं | इस बात को आप बहुत seriously ले मजबूत नीव पर ही अच्छा और  पक्का मकान  बनता हैं | 

अगर आप चाहते हो के जीवन का मकान ,building of life, जीवन हैं,उसे भी हमे build करना हैं ,बनाना हैं |मकान बनाये वो भी अच्छा हैं ,अच्छा मकान बने लेकिन हम अपने जीवन को भी बनाये और वो कैसे बनेगा वही चले मकान बनाने के लिये solid foundation ,मजबूत नींव जीवन के लिये भी बहुत जरुरी हैं | मजबूत नींव एक ऐसा मकान जो तेज़ हवाओ,आंधी यहाँ तक के भूकम्प में भी हिले नही,earthquake उसमें भी हिले नही |

 नींव से ही ध्यान रखना पढ़ेगा एक ऐसा जीवन यदि आप चाहते हैं के जो जल्दी से हिले नही डगमगाये नही, अशांत न हो, विचलित न हो ,परेशान न हो, चिंतित न हो जो मजबूत रहे | solid ,strong,bold ,मजबूत जीवन उसके लिये बहुत जरुरी हैं अच्छी और पक्की नीव और उसके कई उदहारण हैं there are so many examples of it मीरा का जीवन बहुत बड़ी परस्थितयो में क्यों नही हिला नींव मजबूत थी और कैसी ध्यान की, meditation के | 
गीता सत्संग वीडियो-8-(वीडियो-लिंक)


No comments:

Post a Comment